दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद दो गांवों में तनाव
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तेलाढ़ और प्रेमाराय के टोला के दो पक्ष के बीच मारपीट के बाद दाेनाें गांवाें में तनाव है। पिछले बुधवार को दोनों गांवों के बीच युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को चाेटें आई थी। मारपीट के बाद भगदड़ हुई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बाइक जब्त कर थाना लाई है। इधर चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी बाइक की कागजात और मारपीट के घटना की असली हकीकत नहीं जान पायी है। मारपीट करने वाले किसी पक्ष द्वारा इस संबंध में थाना में शिकायत नहीं किया गया है। जिससे मारपीट की घटना फिर से होने का डर ग्रामीणों को सता रहा है। दाेनाें गांवाें के बीच तनाव व्याप्त है। इधर थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस बाइक की कागजात के साथ मारपीट के कारणाें का पता लगा रही है। किसी पक्ष द्वारा इस संबंध में शिकायत नहीं दिये जाने की बात बताई गयी।