पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News The Detractors Snatched Rs 50000 From A Retired Soldier From The Bank Premises

उचक्कों ने बैंक परिसर से रिटायर्ड जवान से 50 हजार रुपए छीने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएनबी कोईलवर से उचक्के ने रिटायर्ड जवान का बैग से 50 हजार रुपया ले फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चांदी निवासी सहदेव प्रसाद पीएनबी कोईलवर शाखा में पैसा निकालने आये थे। उन्होंने काउंटर पर पहुंचकर 50 हजार रुपया की निकासी कर उसे अपने बैग में रख लिया। इसके बाद पासबुक अपडेट कराने के लिए लाइन में खड़े हो गए। जब पासबुक अपडेट कराकर वापस बैग देखने पर चेन खुला हुआ पाया। उसमें रखे सारे रुपये गायब था। बैंक परिसर से बैग से पैसे गायब होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत वरीय शाखा प्रबंधक से किया। जब फुटेज चेक किया गया तो पासबुक अपडेट कराने के समय दो उचक्के रिटार्यड आर्मी जवान के पास मंडरा रहे थे।

जिन्होंने मौका देखते ही आराम से बैग का चेन खोल पैसे निकाल फरार होते देखे गए। पीड़ित ने इसकी सूचना कोईलवर थाना को दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को देखा। इसके बाद दाेनाें संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए जांच पड़ताल में जुट गए है। मालूम हो कि पूर्व में बैंक से पैसा निकाल घर जा रहे हरिपुर निवाड़ी अखिल सिन्हा से 65 हजार रुपया ले फरार हो गए थे।

खबरें और भी हैं...