पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुनाव की सरगर्मी हुई तेज पीके की टीम ने दी दस्त्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली खत्म। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज। यह सरगर्मी सभी छोटी-बड़ी पार्टियों में है। सबकी अपनी-अपनी तैयारी। अपने-अपने अंकगणित। लेकिन, सबसे अधिक उठा-पटक की तैयारी एनडीए और महागठबंधन में है। भोजपुर जिले में सात विधानसभा क्षेत्र है। सभी में वर्तमान विधायकों के अलावे उन्हीं की पार्टियों के अन्य नेता भी प्रत्याशी बनने की जुगत में है। यही हाल भाजपा-जदयू-रालोसपा- लोजपा की सीटों पर है। जहां पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं के अलावा भी कई नेता चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इन सबके बीच शुक्रवार को भोजपुर जिले में दो राजनीतिक घटनाएं हुईं, जिसने आगामी विधानसभा चुनाव में होनेवाले महाभारत का आगाज कर दिया। सबसे बड़ी राजनीतिक सरगर्मी यह कि कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार व जदयू के महासचिव रहे प्रशांत किशोर ने भोजपुर जिले में दस्तक दे दिया। प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे, पर उनकी यूनिट ने शुक्रवार को जिले में दस्तक दे दी। पीके के यूनिट ने यहां कई लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित भी किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस जिले में प्रशांत किशोर कोई नया गुल खिलाएंगे। यह गुल किस शक्ल मेंं सामने आएगा, प्रत्याशी उतारेंगे या समर्थन देंेगे, यह अभी नेपथ्य में है। चुनावी परिदृश्य में इसका असर पड़ने की संभावना है। वहीं बड़हरा में वर्तमान राजद विधायक सरोज यादव के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव के समर्थकों ने प्रदर्शन किया व नारेबाजी भी की। मामला गजेंद्र की पीडीएस दुकान को लेकर उठा था।

खबरें और भी हैं...