- Hindi News
- National
- Piro News The Martyr Building Of Piro Will Be Rejuvenated Tiles Will Cost 14 Lakh 50 Thousand
पीरो के शहीद भवन का होगा कायाकल्प, 14 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर लगेंगे टाईल्स
साल 2008-2009 में अनुमंडल मुख्यालय पीरो में निर्मित शहीद भवन का कायाकल्प करने की शुरूआत हो गई है। पहले चरण में भवन के अंदर और बाहर टाइल्स लगाने का कार्य होगा। उसके बाद एसी और साउन्डलेस जनेरेटर की सुविधा लगेगा। सबकुछ हो जाने के बाद जिले के बाद पीरो स्थित यह सरकारी भवन होगा जिसमें ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध होगी। भवन का निर्माण सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निधि से किया गया था। जिसके बाद तत्कालीन विधायक नरेन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय के निधि से हाॅल के अंदर जीआई सीट ट्रास और चहारदीवारी तथा गेट का निर्माण कराया गया था। बाद के दिनों में भवन जीर्ण शीर्ण हो चला था। वर्तमान बीडीओ मानेन्द्र कुमार सिंह के पहल के बाद उस अब नया लूक दिया जा रहा है। कुछ दिनों पहले भवन के अंदर गेट, कुर्सी, रंगाई पुताई, बिजली, शौचालय, पंखा, साउण्ड आदि की व्यवस्था की गयी थी। अब उसमें टाइल्स लगाने के साथ बाद में एसी और ब्लोवर लगेगा। जिससे गर्मी वाले दिनों में लोगों को गर्मी से और ठंड वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी।भवन के अंदर और बाहर फ्लोर पर टाइल्स लगाया जाना है।भवन के अंदर 15 एसी और उसे संचालित करने के लिए साउन्डलेस जेनरेटर ,भवन के बाहर पोर्टिको आदि बनाया जाना है। साज सज्जा के लिए एमएलसी राधाचरण साह द्वारा अपनी निधि से 14 लाख 50 हजार रुपए दी गई है।जिससे टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्ययोजना को पूर्ण करने के लिए और राशि की आवश्यक्ता होगी।जिससे एसी लगाने और अन्य कार्य संपादित किए जा सके। नए लूक में भवन का उदघाटन 28 मार्च को होगा।उसी दिन कवि सम्मेलन सह मुशायरा भी होगा। वर्तमान में इस भवन में सभी तरह की सरकारी बैठके,सांस्कृतिक कार्यक्रम होता रहा है।
शहीद भवन पीरो में कार्य करते मजदूर।