पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Piro News Thieves Broke Away With Food And Fan After Breaking The School Lock

स्कूल का ताला तोड़ खाद्यान्न और पंखा लेकर भाग गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्र टोला में अज्ञात चोरों ने कक्ष का ताला तोड़कर उसमे रखे चार क्विंटल चावल और तीन पंखे की चाेरी कर ली। दूसरे दिन सुबह में ग्रामीणों ने स्कूल कक्षा का ताला टूटा देख तो इसकी सूचना प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार ने बताया कि कक्ष में चार क्विंटल चावल रखा हुआ था वहीं तीन सिलिंग पंखा सहित 10 हजार रुपए मूल्य के स्थानीय की चाेरी कर ली गयी। इस संबंध में स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दिया गया है।

खबरें और भी हैं...