पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Three Passengers Injured In An Auto Collision With A Car On A Forelane

फोरलेन पर कार से टक्कर में ऑटो सवार तीन यात्री हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़हरा | आरा-छपरा फोरलेन के निकट शिवनचक के समीप ऑटो व कार की टक्कर में ऑटो सवार तीन यात्री जख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए पीएचसी कोईलवर लाया गया। घायलों में दो जख्मी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।एक मामूली जख्मी मुमताज को घर भेज दिया गया। दोनों जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव निवासी विजय साह का 30 वर्षीय पुत्र सुमन शर्मा व बबुरा निवासी रमेश पाल का 28 वर्षीय पुत्र मुन्ना पाल उर्फ प्रमोद है। घटना शनिवार सुबह की है। फोरलेन पर तेज रफ्तार कार कोईवलर के तरफ से आ रही थी। ऑटो बबुरा से कोईलवर जा रही थी। शिवनचक के समीप यात्रियों से भरी ऑटो में कार ने टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो मेंं सवार तीन लोग घायल हो गये। इलाज के लिए पीएचसी, कोईलवर लाया गया। जिसमे दो जख्मी का इलाज कर सदर अस्पताल, आरा रेफर किया गया।
खबरें और भी हैं...