चोरी व मारपीट के आराेप में तीन लोग हुए गिरफ्तार
नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव से गुरुवार की देर रात पुलिस ने सियानंद सिंह के घर से चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ओमप्रकाश साह सन्देश थाना क्षेत्र बारा गांव निवासी बसन्त साह का पुत्र है। बताया जाता है कि अहिले गांव निवासी सियानंद सिंह गुरुवार की रात खाना खाकर सभी परिवार सोने जा रहे थे। तभी पीछे की दिवार के सहारे आरोपी छत पर चढ़ गया, जिसपर घर की औरतों की नजर चोर पर पड़ी। इसके बाद हो-हल्ला होने लगा। हल्ला होने अन्य चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। ओमप्रकाश को ग्रामीणों ने खदेड़ के पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की घटना को लेकर अहिले गांव निवासी रमेश सिंह के बयान पर एक नामजद और एक अज्ञात पर बकरी चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे बारा निवासी ओमप्रकाश साह नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ, गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में पूर्व के विवाद में कई गयी मारपीट के आरोपी के पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी हृदया यादव का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार और विष्णु यादव का पुत्र राजू सिंह है। बताया जाता है कि पोसवां गांव निवासी केशो यादव और हृदया यादव के पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की गई थी। जिसमे केशो यादव के बयान पर गड़हनी थाना सात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। उसी कांड के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।