- Hindi News
- National
- Bhojpur News Three Thousand Anganwadi Centers Will Remain Closed Till Further Orders
तीन हजार आंगनबाड़ी केन्द्र अगले आदेश तक रहेंगे बंद
आरा | भोजपुर जिले में चल रहे 3000 आंगनबाड़ी केंद्र अगले आदेश तक आईसीडीएस ने स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। आईसीडीएस के सहायक निदेशक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शुक्रवार से जिले के सभी केंद्रों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। आदेश में अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए सभी केंद्रों स्थगित किया गया है। वहीं कहा गया है कि स्थगित रहने के दौरान केंद्रों पर गरम गरम भोजन व टीएचचार का वितरण पहले की तरह की जाएगी। निदेशक का आदेश आते ही जिले की आईसीडीएस प्रभारी रश्मि चौधरी ने सभी सीडीपीओ को 13 मार्च से केंद्रों को स्थगित रखने का आदेश जारी कर दिया है। दूसरी तरफ अपरिहार्य कारणों के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों को अचानक बंद करने के आदेश से जिले में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।