पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charpokhari News Toilet Built At A Cost Of Five Lakh Rupees Is Not Being Used

पांच लाख रुपए की लागत से बने शौचालय का नहीं हो रहा उपयोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चरपोखरी | लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय ने विधायक निधि कोष से लगभग पांच लाख रुपए की लागत से बनाया गया सामुदायिक शौचालय उपयोग में नहीं है। प्रखंड मुख्यालय में हर दिन प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से अपने विभिन्न कार्यों के लिए हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं वहां पर आने वाले लोगों को असुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से शौचालय का निर्माण तो कराया गया लेकिन उपयोग में नहीं आने से लोगों की परेशानी दूर नहीं हो पाई है। शौचालय चालू नहीं होने से आज भी लोग शौच करने के लिए खुले में नदी की तरफ जाते है। जो लोहिया स्वच्छता अभियान को असफल करता है। प्रखंड के अधिकारी बताते हैं कि शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है चालू नहीं हो सका है।
खबरें और भी हैं...