- Hindi News
- National
- Ara News Training Given On The Importance Of Nutrition Of Anganwadi Workers In Krishi Vigyan Kendra
कृषि विज्ञान केन्द्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं का पोषण के महत्व पर दिया गया प्रशिक्षण
भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण के महत्व पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर बाल विकास पदाधिकारी, आरा ग्रामीण आभा कुमारी व जगदीशपुर प्रखंड की मीरा कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। मौके पर केवीके हेड डा पीके द्विवेदी ने कहा कि जिंक, आयरन, विटामिन ए से बच्चे व महिलाओं में कुपोषण देखा जा रहा है। इसे दुर करने के लिए वैज्ञानिकों ने चावल, मक्का, फल व गेहूं की प्रजातियों विकसित की है। जिनमें सामान्य की तुलना में पांच से छह गुणा ज्यादा जिंक, लोहा व अन्य विटामिन उपलब्ध है। जिनकी खेती की शुरुआत भोजपुर में हो चुकी है। आवश्यकता है इनके उपयोग की। शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि संतुलित आहार सब्जियों व दालों का समावेश अधिक मात्रा में किया जाए। सुप्रिया वर्मा ने पोषण में मशरूम, सहजन जैसे चीजों को भोजन में उपयोग के महत्व के बारे में कहा कि मशरूम में विटामिन की प्रचुरता होती है। गर्भवती महिलाओं के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आभा प्रसाद ने केवीके पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में भी सेविकाओं के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाए, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के पोषण कार्यक्रमों में हो।
आंगनबाड़ी सेविकाआंे को संबोधित करते केवीके हेड डा पीके द्विवेदी।