पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahar News Truck Crushed Middle Aged Man Who Went To Defecation On Sakady Nasiriganj Road

सकड्‌डी-नासरीगंज पथ पर शौच करने गए अधेड़ को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे 81 पर लोदीपुर गांव के पास बालू लदे एक बेलगाम ट्रक से कुचलकर एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मौत के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने सकड्डी नासरीगंज स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदीपुर निवासी स्वर्गीय बिहारी पासवान के 50 वर्षीय पुत्र हरिनंद पासवान शाम को गांव के बाहर सड़क पर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान अंधारी गांव की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक यूपी 54 एटी 1020 ने लोदीपुर पुल के पास अधेड़ को कुचल दिया। कुचलने के साथ ही अधेड़ का शव एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता रहा जिससे मृतक के शरीर का आधा भाग खत्म हो गया। मौका देखकर ट्रक चालक एक होटल के सामने ट्रक लगाकर फरार हो गया। अधेड़ की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए खड़ांव के पास स्टेट हाईवे को जाम कर दिया।

ग्रामीण इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के कारण सड़कों पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक बेलगाम दौड़ते हैं। दुर्घटनाओं में कई मौतों के बाद भी प्रशासन का इस पर कोई अंकुश नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष मुनींद्र कुमार और सीओ अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने में लग गई। मृतक के चार पुत्र मनोज पासवान, भुवनेश्वर पासवान, सरोज पासवान और साधु पासवान हैं। मृतक के चार पुत्रों में 2 मानसिक रूप से कमजोर और एक शारीरिक रूप से कमजोर है। जिस कारण परिवार के जीविकोपार्जन का जिम्मा मृतक के कंधों पर ही था। मृतक बटाईदार किसान और मजदूर के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।

ट्रक बैक करने के दौरान अज्ञात युवक की दबकर मौत

सहार। सकड्डी नासरीगंज स्टेट हाईवे 81 पर स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा में ट्रक को बैक करने के दौरान एक युवक की ट्रक से दब कर मौत हो गई। मृतक के एक दूसरे ट्रक के चालक होने की आशंका जताई जा रही है जो इस ट्रक के चालक को बैक करने में मदद कर रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं...