पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरा-पटना नेशनल हाइवे पर लूटपाट में दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरा-पटना नेशनल हाइवे पर ट्रकों से लूटपाट करते दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोईलवर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि दो लोग लाठी-डंडे का भय दिखा ट्रक चालकों से जबरन पैसा वसूल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए मौके पर पहुँचा। जहाँ दो लोग जबरन ट्रकों वालो से पैसा वसूलते पकड़े गए। पकड़े गए दोनों आरोपी कोईलवर थाना क्षेत्र के धन्डीहा गांव के माे. गयासुद्दीन व अंकित राज है। दोनों ंगिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 6200 रुपया बरामद किया गया।

गाड़ियाें से रंगदारी वसूलते दाेे अाराेपी गिरफ्तार

तरारी | करथ बाजार के समीप बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर से अवैध वसूली करते दो लोगों को अवर निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृव में पुलिस ने छापेमारी कर शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। अाराेपी करथ गांव निवासी राहुल कुमार तथा टुन्नु सिंह है। टुन्नु सिंह के पास से अवैध वसूली का 4040 रु तथा राहुल कुमार के पास से 1860 रु पुलिस ने जब्त किया । इसके अलावे सुप्रिया डीलक्स कम्पनी का इंक-पैड, चेकर का मुहर, आदित्य प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्गत परिचय-पत्र भी जफत किया गया।
खबरें और भी हैं...