- Hindi News
- National
- Ara News Two Arrested With Liquor Worth 5 Lakh In A Pickup Vehicle That Came From Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ से आई पिकअप गाड़ी से ~5 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार
टाउन थाना एवं डीआईयू टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के धरहरा बांध के पास घेराबंदी कर पिकअप पर लदा शराब बरामद किया।पुलिस ने पिकअप पर रखे गए 32 सौ 84 बोतल केजी रोमियो विदेशी शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने जमीरा निवासी राम भरत राय उर्फ मिश्रा जी तथा नंदकिशोर यादव उर्फ छोटू मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि,पिकअप मालिक जमीरा निवासी सनोज की तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल पिकअप को जब्त कर लिया गया है। टाउन थाना के थानाध्यक्ष जन्मेजय राय, दरोगा शिवेंद्र कुमार, दरोगा रितेश दुबे,डीआईयू टीम के संजय सिन्हा सहित तमाम अधिकारियों ने धरहरा के पास घेराबंदी कर एक पिकअप शराब बरामद कर लिया। गुप्तचर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए राम भरत राय एवं नंदकिशोर यादव से पूछताछ में पता चला कि बांध पकड़कर डिलीवरी देने के लिए टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर में जाकर सप्लाई देनी थी। पुलिस जिस व्यक्ति को शराब की सप्लाई देनी थी, उसके बारे में पता लगा रही है।अभी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए शराब की बिहार में कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
पिकअप पर बरामद शराब के साथ पकड़े गए दो तस्कर।