पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Two Candidates For The Post Of Chief In Barap Died No By Election Will Be Held

बराप में मुखिया पद के दो प्रत्याशी एक का निधन, नहीं होगा उपचुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गड़हनी प्रखंड के बराप पंचायत में मुखिया उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। ऐसा राज्य निर्वाचन आयोग ने एक प्रत्याशी के निधन के कारण किया है। इस बारे में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेन्द्र राम ने डीएम को आदेश देते हुए वहां का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित करने की सूचना दी है। मालूम हो वहां प्रत्याशी के रूप में खड़े त्रिलोकी नाथ सिंह का विगत दिनों निधन हो गया था। इसी को ले आयोग ने वहां बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के नियम 50 के तहत वहां का चुनाव स्थगित कर दिया है। इस संबंध में डीएम रोशन कुशवाहा ने राज्य निर्वाचन के आदेश पर गड़हनी के निर्वाचन पदाधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया है।

दो प्रत्याशियों ने किया था नामांकन

बराप पंचायत में मुखिया पद के लिए होने वाले पंचायत उपचुनाव में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें एक प्रत्याशी पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह की प|ी अनीता देवी और दूसरे प्रत्याशी त्रिलोकी नाथ सिंह थे। नामांकन के बाद त्रिलोकी नाथ सिंह का निधन हाेने के बाद आयोग ने यहां का उपचुनाव का स्थगित कर दिया है। मालूम हो कि विगत पांच माह पहले यहां के मुखिया रहे अरुण सिंह की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था।
खबरें और भी हैं...