पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिस्टल और कारतूस के साथ दो धराए, एक फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टाउन थाना की पुलिस ने क्षेत्र के गांगी पुल पर रविवार की दोपहर बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकवाया। इसके बाद बाइक लेकर चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दो बदमाशों को धर दबोचा। जबकि, तीसरा भाग निकलने में सफल हुआ। पकड़े गए दोनों का नाम गुड्डू है। एक गुड्डू पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के बंसी राय के टोला के रामबाबू का बेटा है। दूसरा गुड्डू थाना क्षेत्र के हरदी छपरा के रहने वाले हैं ।पुलिस ने इन दोनों के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। जबकि बदमाश आसनंद भागने में सफल रहा।

तीनों बाइक सवार बड़हरा की ओर जा रहे थे

छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष जन्मेजय कर रहे थे। उनके साथ दरोगा रहमतुल्ला एवं क्रॉस मोबाइल का जवान गोविंद शामिल था। पुलिस ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर बड़हरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांगी पुल पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि किस उद्देश्य से बडहरा जा रहे थे।
खबरें और भी हैं...