पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Two Rounds Of Firing Carried Out In Ground Dispute Two Were Shot Injured In Touching

जमीनी विवाद में की गई छह राउंड फायरिंग दो को लगी गोली, छूरेबाजी में वृद्ध हुए जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जेल से छूटे कुख्यात अपराधी के इशारे पर दिया घटना को अंजाम

टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प की घटना को अंजाम दिया गया। एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वहीं गोली से जख्मी पक्ष के लोगों पर बुजुर्ग को चाकू मारने का आरोप है।तीनों जख्मी मोती टोला के ही रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए बुधवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के एस चौबे ने प्राथमिक उपचार कर दो को पटना रेफर कर दिया। एक पक्ष का जख्मी 35 वर्षीय मनोज कुमार मूसा यादव के बेटा है। दूसरा जख्मी 19 वर्षीय रितेश कुमार स्वर्गीय जवाहर प्रसाद का बेटा बताया जा रहा है। मनोज कुमार यादव को छाती में दो गोली लगी है। जबकि, रितेश को दाहिने पैर में गोली लगी है। वही दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय ददन राय को चाकू मारकर जख्मी किया गया है।

छह साल से चल रहा है जमीन का विवाद

बताया जा रहा है कि पिछले 6 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में जख्मी ने बताया कि मैं कायमनगर था। उधर से आया तो पता लगा कि जेल से छूटा एक अपराधी मीटिंग कर रहा था। उसी के इशारे पर नंद कुमार यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव ने गोली मारी है। जमीन को लेकर ददन यादव के साथ पहले से विवाद चल रहा था। धर्मेंद्र उन लोगों का रिलेशन है।वहीं पेट में चाकू लगने से जख्मी ददन राय के घर की महिला का आरोप था कि पहले से झगड़ा चल रहा था। इसके बाद चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। फिलहाल जख्मी मनोज कुमार एवं दूसरे पक्ष के ददन यादव उर्फ ददन राय का इलाज पटना में चल रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।इधर पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल स्थानीय थानाध्यक्ष के अनुसार किसी पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

खबरें और भी हैं...