पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Unbalanced Hacker Sand Laden Tractor Falls Into The Ditch Driver Dies After Being Knocked Down

असंतुलित हाेकर बालू लदा ट्रैक्टर खाई में गिरा, नीचे दबकर चालक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार की सुबह बिहिया थाना क्षेत्र में तेघरा-मिश्रौली रोड पर तेघरा बाल के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। बालू लादकर ट्रैक्टर ले जा रहे चालक के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने की घबड़ाहट में ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे लगभग 6 फीट गहरे खाई में पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे चालक दब गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी। मृत ट्रैक्टर चालक हरिचरण राम (45 वर्ष), आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में खजुरिया गांव निवासी शंकर राम का पुत्र था। हादसे के बाद खलबली मच गयी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों के अनुसार कोईलवर से बालू लादकर ट्रैक्टर चालक ला रहा था। वह मिश्रौली गांव में किसी के यहां बालू अनलोड करने जा रहा था।

4 दिन मे सड़क हादसों में 6 लोगों की गई जान

जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 4 दिनों के अंदर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले मंगलवार को बिहिया-तीयर पथ पर चकरही के समीप सड़क पर पड़े पेड़ की टहनी से टकराने के कारण एक निजी क्लिनिक के कंपाउडर की मौत हो गयी थी। गुरुवार को आरा-मोहनिया एनच 30 पर बभनियाव के समीप पिकअप पर ऑटो के भीषण टक्कर में चार की मौत हुई थी।

तेघरा-मिश्रौली रोड पर सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रैक्टर।
खबरें और भी हैं...