पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय में उपेन्द्र सत्यार्थी बने प्रोफेसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जगदीशपुर | ज्ञानपुरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजवंश सिंह के पुत्र उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग में सहायक प्रोफेसर बने हैं। सत्यार्थी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। मैट्रिक की पढ़ाई क्षत्रिय स्कूल आरा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए- एमफिल तथा जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पीएचडी, हिन्दी पत्रकारिता जनसंचार में दो वर्षीय डिप्लोमा, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएड समेत एनसीईआरटी के भाषा शिक्षण विभाग में दो वर्षों तक जूनियर रिसर्च फैलो रहे। दयाल सिंह कालेज एवं दिल्ली विश्वविद्यालय में पांच वर्षों के अध्यापन कार्य किया। चाचा श्यामबाबू सिंह व प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू ने यह बताया।
खबरें और भी हैं...