पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sahar News Ward Secretaries Demand Honorarium And Government Employee Status

वार्ड सचिवों ने मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की रखी मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में वार्ड सचिवों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला वार्ड सचिव संघ के अध्यक्ष प्रीतम कुमार और संचालन गणेश ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में विवेक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय को जमीनी स्तर पर लागू करने में वार्ड सचिव पूरी मेहनत से
लगे हैं।

लेकिन अभी तक सरकार का ध्यान वार्ड सचिवों की तरफ नहीं है। बैठक में वार्ड सचिव के पद को स्थाई करने, मानदेय देने और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग सरकार से की गई। श्याम बिहारी राम, विष्णु शंकर, शम्स तबरेज, महेश सिंह, शाकिर अली, रोशन कुमार सिंह, तुफैल अहमद, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, रवि रंजन, सतीश कुमार, दुबेश कुमार व अन्य थे। बैठक के बाद वार्ड सचिवों ने अपनी मांगों के समर्थन का एक ज्ञापन स्थानीय विधायक सुदामा प्रसाद को सौंपा।

सहार प्रखंड परिसर में बैठक करते वार्ड सचिव।
खबरें और भी हैं...