- Hindi News
- National
- Ara News Waste Management Training Given To Iit Officers To Begin From April
अप्रैल से शुरू होगा कचरा प्रबंधन का कार्य अफसरों को आईआईटी में दी गई ट्रेनिंग
बिहार में पहली बार भोजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रैल से कचरा प्रबंधन का कार्य शुरु हो जायेगा। इसके लिए चयनित जिले के तीन प्रखंडों के पंचायत जनप्रतिनिधियों, कर्मियों व अफसरों को दो दिवसीय प्रशिक्षण पटना के बिहटा स्थित आईआईटी संस्थान में दिया गया। प्रशिक्षण में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गयी। गंदे पानी को विशेष तौर से तैयार जल वनस्पती से साफ करने के गुर सिखाए गये। वहीं इससे बेकार डस्ट को अार्द्रभूमि के रास्तों से निकाला जायेगा। बेकार पानी से जीवाणु को निकालते हुए इसे कृषि कार्य के योग्य बनाया जायेगा। प्रबंधन कार्य से प्राप्त होने वाली राशि से पंचायतों का विकास किया जायेगा। बिहार में आईआईटी ने पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन करने के लिए जिले के जगदीशपुर प्रखंड के दावां, उदवंतनगर के वामपाली व कोईलवर के नरगदा पंचायत का पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ये अिधकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी व डीएम रोशन कुशवाहा ने की। मौके पर आईआईटी पटना के डॉक्टर सुब्रता हेट, जिले के कई बीडीओ, सहायक अभियंता, पंचायत के मुखिया व मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
अप्रैल के पहले सप्ताह से काम होगा शुरू
पंचायतों में मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह से कार्य शुरु करने की योजना बना ली गई है। प्रदुषण सोखने के लिए 10 प्रकार के वनस्पति की पहचान की गई है।
निखिल कुमार, यूनिसेफ के सलाहकार
31 तक दिव्यांगजनों को मिलेंगे उपकरण
कचरा प्रबंधन पर प्रतिनिधियों व अफसरों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।
राजस्व बढ़ाने के लिए शुरू हुई कवायद, आरा पीरो व जगदीशपुर में खुले रहेंगे निबंधन कार्यालय
आरा | भोजपुर जिले में चल रहे तीनों निबंधन कार्यालय आज खुले रहेंगे। इस दौरान जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों का निबंधन कार्य किया जायेगा। वहीं आज के बाद आने वाले 22 व 29 मार्च के रविवार को भी कार्यालय खुले रहेंगे। ऐसा आम लोगों की सुविधा के साथ विभाग द्वारा राजस्व की वसूली बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इसे ले जिला निबंधन कार्यालय ने सूचना कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर साट दिया है। इस संबंध में आरा के प्रभारी डीएसआर अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसा पटना से मिले निर्देश के बाद किया गया है। इस दौरान जिले के आरा, जगदीशपुर व पीरो में निबंधन कार्यालय में निबंधन कार्य होता है।
आरा। समाज कल्याण विभाग के द्वारा पटना में 31 मार्च तक दिव्यांगजनों को पैर कटा उपकरण दिया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए बुनियाद केन्द्र की जिला प्रबंधक अंजलि सिन्हा ने बताया कि पटना के कंकड़बाग स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज के समीप टीसीआई फाउंडेशन में मिलेगा। यहां पहले परीक्षण होगा, इसके बाद यंत्र दिया जायेगा। यंत्र लेने के लिए लाभुक को अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र ले जाना है।
ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की दी गई जानकारी, गंदे पानी को साफ करने के सिखाए गए गुर