- Hindi News
- National
- Jagdishpur News Weeds Mourning In Dalippur Village After Tragic Death Of Four People In Accident
हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद दलीपपुर गांव में पसरा रहा मातम
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर गुरुवार को पिकअप और ऑटो के आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक ही गांव 4 लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद शुक्रवार को धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव में मातम रहा। आश्रितों के घर चीख-पुकार मची रही। घरों में चुल्हे तक नहीं जले। एकसाथ 4 अर्थी उठने से हर किसी की आंखे नम थी। शुक्रवार को मृत ऑटो चालक राहुल कुमार और सुरेश सिंह के शव का अंतिम-संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। मृतक नथुनी मिश्रा के शव को दाह-संस्कार के लिए परिजन बक्सर गंगा घाट लेकर गये। मृतक राजेश्वर लाल का शव पटना पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दलीपपुर गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव का दाह-संस्कार किया। गुरुवार को भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार दलीपुर के 4 लोगों की मौत हो गयी थी। दलीपुर के तीन जख्मियों का इलाज पटना में हो रहा है। इसमें दो जख्मी जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। बता दें कि इस घटना में ऑटो पर सवार धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव के स्व.रामचरण राम के पुत्र ऑटो चालक राहुल कुमार (23 वर्ष) और बासुदेव मिश्र के पुत्र नथुनी मिश्रा (77 वर्ष) की मौके पर मौत हो गयी थी। इसी गांव के रामनारायण सिंह के पुत्र सुरेश महतो (46 वर्ष) और इसी गांव के स्व.माना लाल के पुत्र राजेश्वर लाल (70 वर्ष) की मौत बारी-बारी से इलाज के दौरान हो गयी।
ऑटो चालक की मौत ने परिवार का निवाला छीना
कच्चे-पक्के मकान में रहने वाले गरीब ऑटो चालक राहुल की कमाई से ही परिवार की जीविका चलती थी। प|ी खुशबू देवी बार-बार पति का नाम लेकर बेसुध हो जा रही थी। मृतक के 3 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार और 3 माह की दुधमुंही बच्ची अपनी माँ को रोते बिलखते देख रोने लगते थे। मृतक की माँ पार्वती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। वहीं दुर्घटना में मृत सुरेश महतो का दलीपपुर स्थित घर शव आते ही प|ी उर्मिला देवी के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। दोनों बेटों मनीष और धर्मेन्द्र कुमार शोकमग्न थे।
दलीपपुर गांव में शोकाकुल परिवार।