- Hindi News
- National
- Jagdishpur News Women Health Workers Boycott Work Due To Non Payment Of Salary
वेतन नहीं मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
पिछले सात माह के बकाये वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित दर्जनों एएनएम ने नगर के रेफरल अस्पताल के द्वार पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्य का बहिष्कार किया। वेतन नहीं तो काम नहीं, के नारे लगाए। महिला स्वास्थ्य कर्मियाें ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह से लेकर अभी तक हमलोगों को वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण आज हम सभी के समक्ष भूखों मरने की स्थिति आ गई हैं। प्रदर्शनकारियों में सजान्ती कुमारी, शारदा कुमारी, सुनीता कुमारी, शोभा कुमारी, लालती देवी, ललिता कुमारी, सुशीला देवी, रेणु कुमारी समेत दर्जनों एएनएम उपस्थित थी। दूसरी ओर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विनोद प्रताप सिंह ने बताया कि आवंटन के अभाव में वेतन नहीं मिल रहा है। जिससे आक्रोशित होकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार कर दिया गया है।
प्रदर्शन करतीं महिला स्वास्थ्यकर्मी।