पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ara News Wounded Middle Aged Died During Chhintai Near Geedha Cold Storage

गीधा कोल्ड स्टोरेज के पास छिनतई के दौरान जख्मी अधेड़ की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो माह पहले थाना क्षेत्र के आरा-पटना नेशनल हाइवे 30 पर गीधा कोल्ड स्टोर के समीप हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने आईओसी ठेकेदार से मारपीट कर गम्भीर जख्मी कर दिया था। जिसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मालूम हो कि 18 जनवरी को चांदी थाना क्षेत्र के नरही निवासी स्व शिवबचन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र पवन सिंह को हथियारबंद अपराधियों ने गीधा कोल्ड स्टोर के समीप दो बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने उसे रोक मारपीट कर छिनतई किया था। और उसे अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिए थे। जिसे राहगीरों ने सदर अस्पताल पहुँचाया था। जिनकी इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी।

हाईवे पर वाहन की ठोकर से बुजुर्ग समेत 2 जख्मी

बिहिया/ शाहपुर | आरा-बक्सर नेशनल हाईवे 84 पर दो अलग-अलग जगहों पर पिछले सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत 2 लोग जख्मी हो गये। बिहिया थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बुजुर्ग जख्मी हो गये। जख्मी का नाम अरूण कुमार सिन्हा बताया जाता है, जो आरा टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मुहल्ले के निवासी है। इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया। वहीं शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो के ठोकर से बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का नाम सतीधर सिंह बताया जाता है, जो इटवा गांव का निवासी है। सदर अस्पताल में जख्मी युवक का इलाज कराया गया।
खबरें और भी हैं...