पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रक जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गजराजगंज ओपी थाना क्षेत्र के गजराजगंज बाजार पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर गजराजगंज थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान ट्रक को जब्त कर लिया गया। मृतक के मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की। मृतक राजकुमार सिंह तीयर थाना क्षेत्र के जोगीवीर गांव निवासी शिवजी सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से गांव की तरफ जाने के लिए कह कर निकला था परिवार के लोग अभी ढूंढ ही रहे थे तो पता चला कि राजकुमार सिंह की मौत हो गई है इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम था। बाद में गजराजगंज ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। परिवार के लोग भी परेशान थे कि वह आरा क्यों आया था। ट्रक बिहिया की तरफ से आरा की ओर आ रहा था।

खबरें और भी हैं...