- Hindi News
- National
- Plasi News 1100 Lamps Lit In Badhauli Girls Performed Deep Mahayagya Devotees Gathered
बढ़ौली में 1100 दीप जलाकर कन्याओं ने किया दीप महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु
{तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर कार्यक्रम
{4 तत्व वेदी पूजन व 85 प्रकार की जड़ी-बूटी के शाकल्य से किया गया हवन
ब्रह्मकुबां पंचायत के बढ़ौली गांव में हो रहे तीन दिवसीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ सह राधाकृष्ण सनातन मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में रविवार को युग ऋषि, वेदमूर्ति व तपोनिष्ठ पंडित राम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मनीषियों में प्रज्ञा पुत्र संतोष संगम, अमूल्य, राजकिशोर जी एवं सुविज्ञ गायक वादकों ने अपने प्रवचनों व मधुर संगीत से लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित दर्शकों व श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई। 33 कोटि देवताओं का आह्वान व पूजन, चार तत्व वेदी का पूजन व 85 प्रकार की जड़ी-बूटियों से निर्मित शाकल्य से हवन किया गया। यज्ञीय वातावरण में विभिन्न संस्कारों में से 25 नामकरण, 150 विद्यारंभ, 5 पुंसवन, 250 दीक्षा, 05 यज्ञोपवीत, 5 मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। इसके बाद संध्याकाल में 1100 दीप जलाकर कन्याओं द्वारा दीप महायज्ञ हुआ। इसके साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई। मौके पर वरीय अधिवक्ता देव नारायण सेन, सेवानिवृत्त शिक्षक बटेश्वर राही, मुकुंद लाल यादव, सुब्रत सेन, पंसस अशोक यादव, पूर्व मुखिया प्रत्याशी अशोक यादव, कुमार रंजीत, गौतम राही, एसआई सुरेंद्र विश्वास, देवानंद मंडल आदि मौजूद रहे।
ब्रह्मकुबंा पंचायत के बढ़ौली गांव में महायज्ञ के समापन उपस्थित श्रद्धालु।