काव्योत्सव में कविता पाठ से 20 साहित्यकारों ने बांधा समां
स्टेशन चौक स्थित एम 2 आर्ट गैलरी में रविवार को होली की पूर्व संध्या पर काव्योत्सव हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संवदिया पत्रिका के प्रधान संपादक मांगन मिश्र मार्त्तण्ड, हेमंत यादव, अमित कुमार अमन, निधि मौसम, ज्योति गीता व सरोकार पत्रिका के संपादक व वरिष्ठ कवि सदानंद सुमन ले दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काव्योत्सव में 20 नवोदित कवियों और रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कविता पाठ करने वाले कवियों में संजय सनातन, पंकज सिंह, कार्तिक झा ‘मनहरण’, अमन झा, स्नेहा, ज्योति रीता, संजय सिंह ‘सारथी’, राजू कुमार विद्यार्थी, अतुल मल्लिक अनजान, आफताब रजा, आशिक गौतम और कुमार दिव्यांशु शेखर, दिवाकर कुमार, रितेश कुमार, दीपांकर दीप आदि थे। साथ ही अतिथि के तौर पर बाल साहित्यकार हेमंत यादव शशि, डॉ. केके चौधरी, विमल जी, हर्ष नारायण दास समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। संस्था की तरफ से अतिथियों को नीम का पौधा दिया गया। पटना से आए ललन सिंह द्वारा कविता पाठ करने वाले कवियों को उपहार दिया गया। मंच का सफल संचालन आलोक कुमार ने शेरो शायरी से किया। काव्योत्सव की सफलता के लिए दीपांकर दीप, आलोक कुमार वशिष्ठ, युवा कवि आयुष कश्यप, लाडली सिंह, जितेंद्र गुप्ता, शिवम गर्ग, ऋत्विक साह, सत्यम कुमार सत्यार्थी, अमरेंद्र सिंह व एम 2 आर्ट गैलरी के चित्रकार विवेक राज’ परख’ आदि सक्रिय थे। इसके बाद काव्य पाठ करने वाले नवोदित साहित्यकारों को प्रशस्ति-पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में मौजूद नवोदित कवि व साहित्यकार।
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन कर मुख्य अतिथि।