- Hindi News
- National
- Plasi News 206 Bottles Of Codeine Containing Cough Syrup Seized From Kanakhudiya Businessman Absconding
कनखुदीया से 206 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त, कारोबारी फरार
एटीएस शेल्टर टावर की जंजीर काटकर 24 पीस बैट्री की चोरी, मामला दर्ज
पलासी | थाना क्षेत्र के डेहटी स्थित एटीसी टावर के शेल्टर रूम से चोरों ने जंजीर काटकर 24 पीस बैटरी चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैट्री का कुछ पता नहीं चला तो दो दिन पूर्व पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी कंपनी के केअर टेकर डेहटी गांव के रहने वाले मो. आसिफ हुसैन ने कराई है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि बीते 29 फरवरी को साइट डाउन होने की सूचना मिली थी। साइट पर पहुंचा तो शेल्टर रूम का जंजीर कटा हुआ मिला। 600 एएच अमर राजा कंपनी का 24 पीस बैटरी गायब था। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के कारण विलंब से आवेदन दिया। इधर, आवेदन के आलोक में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पलासी | पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के कनखुदीया धन तोला वार्ड 9 से गुप्त सूचना के आधार पर 206 बोतल कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप जब्त किया है। इस दौरान कारोबारी मनोज कुमार मंडल भागने में सफल रहा। इस बाबत थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनोज मंडल के निर्माणाधीन मकान में घास के नीचे प्लास्टिक की बोरी में नशीली दवा की बोतलें रखी हुई हैं। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस वहां पहुंची तो गृहस्वामी भाग निकला। घर की तलाशी ली तो घास के नीचे नशीली दवा की बोतलें बरामद हुई। एसएचओ के अनुसार फरार कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।