पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेंगा चौक के पास एसेंट टावर से 22 बैट्री हुई चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकटी | बरदाहा थाना क्षेत्र के बेंगा चौक पर एसेंट कंपनी के टावर से शुक्रवार की रात चोरों ने 22 बैट्री चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरदाहा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद टावर संचालक के आवेदन पर अज्ञात चोर पर बरदाहा सिकटी थाने में मामला दर्ज किया है। चोरी की गई बैट्री की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बेंगा चौक के पास एसेंट कंपनी का टावर है। जिसमें आइडिया का टावर चलता है। पूर्व में इस एसेंट टावर में बीएसएन व आइडिया का टावर चलता था। बाद में बीएसएनएल टावर को बंद कर दिया गया। इस टावर का संचालक बेंगा निवासी अनिल यादव करते हैं। जो रात 10 बजे टावर से घर चला गया। टावर संचालक अनिल यादव ने बताया कि लगभग पांच बजे सुबह टेक्नीशियन ने फोन से बताया कि आपका साइड डान है। सूचना पर टावर के पास गया तो गेट खुला हुआ मिला। टावर 400 एच का 22 बैट्री चोरी हो गयी थी।
खबरें और भी हैं...