पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मिस्ड काॅल के जरिए 23 तक बनाएंगे 5 लाख सदस्य’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया | आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने गुरुवार काे प्रेसवार्ता में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी अभियान चला रही है। इसके लिए मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 23 मार्च तक चलेगा। कहा कि पूरे सीमांचल में पार्टी मजबूत हो रही है। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद पूरे देश में 9871010101 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्य बनाया जा रहा है। 8 मार्च से अररिया में चल रहा है। जिसमें मिस्डकॉल के जरिए अभी तक अररिया जिले में 5 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैैं। 23 मार्च तक 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मौके पर राजेश कुमार बहरदार, कोषाध्यक्ष मुर्शिद आलम, फारबिसगंज प्रखंड अध्यक्ष नासिर अंसारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष आराधना चौधरी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष वसी आलम, नगर अध्यक्ष कुंदन कुमार, नगर उपाध्यक्ष अतीक आलम, नगर कोषाध्यक्ष अल्ताफ रजा, मजदूर प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजर आलम, फारबिसगंज प्रखंड मजदूर अध्यक्ष बदरुद्दीन आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...