पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News 39sanskrit Teachers Being Investigated For Copying Science39

‘संस्कृत के शिक्षकों से विज्ञान की कॉपी की कराई जा रही जांच’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के पदधारियों द्वारा आंदोलन छोड़ कॉपी जांच में योगदान कर लेने के बाद भी संघ नेताओं ने शनिवार को कहा कि संघ में किसी प्रकार की फूट की बातें महज अफवाह है। संघ नेताओं ने कहा कि जिले भर के माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े सभी शिक्षक एकजुट है और संघ के प्रति उनकी पूर्ण आस्था है। हड़ताल के 19वें दिन भी शिक्षक उवि अररिया में धरने पर बैठे रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की। अजय ने कहा कि राज्य संघ का जो भी निर्देश होगा उसका अक्षरश: पालन करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को सरकार द्वारा पूरी तरह मान नहीं लिया जाता, तब तक बेमियादी हड़ताल, पूर्ण तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन व मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने की अधिसूचना जारी की गई है। जबकि मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों-शिक्षिकाओं द्वारा मूल्यांकन कार्य तुगलकी फरमान के द्वारा कराया जा रहा है। संघ नेताओं का आरोप है कि मूल्यांकन केंद्र पर स्थानीय नियुक्ति द्वारा संस्कृत की कॉपी साइंस के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक गणित जांच रहे हैं। इससे पता चलता है कि सरकार बिहार के बच्चों के भविष्य के प्रति कितनी सजग है। जिसका जिला माध्यमिक शिक्षक संघ घोर निन्दा करता है। इससे स्पष्ट होता है कि इस सरकार की मंशा शिक्षकों के प्रति कितनी असंवेदनशील है, जो दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। संघ ने कहा कि कोरोना वायरस मूल्यांकन केंद्र पर ही ज्यादा फैलने का खतरा है, बावजूद प्रशासन मौन है। धरने में जिला सचिव असरारूल हसन, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार निराला, संघ के उपाध्यक्ष नंदन किशोर यादव, आदिल सरवर, कृष्णानंद झा, प्रवीण सिंह, बिंदेश्वरी यादव, कुमार मिरणाल, अलख झा, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

धरने पर बैठे हड़ताली शिक्षक-शिक्षिकाएं।
खबरें और भी हैं...