- Hindi News
- National
- Kursakata News 6 Year Old Girl Killed In Collision Of Two Figures Half A Dozen Passengers Injured
दो अाॅटाे की टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल
अररिया-कुर्साकांटा मार्ग के रामपुर गोढी चौक के पास की घटना
अररिया-कुर्साकाटा मार्ग पर रामपुर गोढ़ी चौक के पास रविवार को दो अाॅटाे की आमने-सामने की टक्कर में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। बता दें कि एक अाॅटाे अररिया से सवारी लेकर कुर्साकांटा की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा अाॅटाे कुर्साकांटा की ओर से सवारी लेकर अररिया की ओर जा रहा था।
इसी बीच बैरगाछी ओपी क्षेत्र के रामपुर गोढ़ी चौक के पास दोनों अाॅटाे आमने-सामने टकरा गए। घटना में ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड 9 नया टोला निवासी मो. इजराइल के छह वर्षीय बेटी गुलसबा की मौके पर मौत हो गई। जबकि कटिहार के बुद्धूचक निवासी रामचंद्र चौहान, पलासी प्रखंड के डेहटी मड़र भाग निवासी निजामुद्दीन की प|ी बीबी सहिदन व अन्य लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक अाॅटाे चालक को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही बैरगाछी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को मुक्त कराकर अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गई। मासूम की मौत की खबर सुनते ही नया टोला बटुरबाड़ी में मातम पसरा गया। बच्ची की मां बीबी रुखसाना का रोकर बुरा हाल है। देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थे। इधर, बटुरबाड़ी नया टोला के ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति।