76 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार
पलासी | पुलिस ने कनखुदियां में दो जगहों पर छापेमारी कर 76 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। इस दौरान एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के अनुसार कनखुदीया वार्ड 3 में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर 22 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की गई। जबकि कारोबारी सूरज कुमार मंडल भागने में सफल रहा। इसी क्रम में एक अन्य सूचना पर पुलिस ने इसी वार्ड के किराना दुकान के पीछे पुआल गद्दी से 54 बोतल नेपाली रेशम लीची शराब बरामद किया। छापेमारी के दौरान किराना दुकानदार बालेश्वर मंडल ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दुकान के पीछे पुआल गद्दी के नीचे प्लास्टिक के बोरा में शराब का बोतल छिपा कर रखा गया था।