पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Forbesganj News Abir Gulal Flew In Holi Festival Presentation Of Young Children Made Everyone Happy

होली महोत्सव में उड़े अबीर-गुलाल, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने सब का मन मोहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज में भाईचारा का संदेश देने व एकजुटता को लेकर मारवाड़ी अतिथि सदन व जैन अतिथि सदन के नेतृत्व में सकल मारवाड़ी समाज का रविवार की देर शाम होली महोत्सव हुआ। इसमें अग्रवाल समाज, जैन समाज, माहेश्वरी समाज व ब्राह्मण समाज की महिला-पुरुष समेत बच्चों ने शिरकत किया।

चारों सकल समाज के अध्यक्ष, मंत्री द्वारा सभी आगंतुकों का रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कोलकाता से आई गायिका प्रीति सोनी व गायक अमित सेट ने होली के गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। गीतों पर श्रोता जमकर थिरके। जहां देर रात तक गायक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से होली गीत रस में सकल समाज डुबकी लगाते नजर आए। महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस, नाटक, नृत्याें की प्रस्तुति ने सब मन मोहते हुए तालियां बटोरी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। महोत्सव में राजस्थानी संगीत, नृत्य, आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव सुस्वाद भोजन व्यंजन का लोगों ने जमकर लुप्त उठाया। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के अध्यक्ष शांतिलाल चंडालिया, मंत्री सुमन डागा, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष जय अग्रवाल, मंत्री कुलदीप अग्रवाल, जैन अतिथि सदन के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, मंत्री धीरेंद्र दूगड़, श्री मारवाड़ी अतिथि सदन के अध्यक्ष अरविंद गोयल, मंत्री राजकुमार अग्रवाल, महेश्वरी समाज के अध्यक्ष प्रदीप राठी मंत्री अशोक खेमानी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, मंत्री पूनम पांड्या, साधुमार्गी जैन समाज के अध्यक्ष संदीप झाबक, मंत्री ओम जोशी, दिगंबर जैन समाज के ट्रस्टी विनोद सरावगी, हरी धनावत के अलावा अजातशत्रु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, केशरी सोनावत, दीपक अग्रवाल, रजनीश जैन, आलोक सेठिया, हेमंत गोलछा, कमलेश वेद, दीपक समदरिया, छोटू वेद, जीतू बोरड़, वीरू डागा, संतोष डागा, रामलाल डागा, श्याम लाल डागा, निशांत गोयल, अभय झाबक, अजय झाबक, जयप्रकाश अग्रवाल, विजेंद्र राजगढ़िया, देवेंद्र जैन, संजय रांका, हेमू बोथरा, कुणाल केडिया, आदर्श गोयल, दीपेश लड्ढा, विशाल गोलछा, प्रभा सेठिया, अनामिका झाबक, प्रकाश पांड्या, प्रमोद पांड्या, मनोज अग्रवाल, अभिषेक खेमानी, अरुण खेमानी, सुरेश राठी, श्यामसुंदर महेश्वरी, सुनीता लड्ढा, संगीता बाईथी, संगीता आदि उपस्थित थे।

होली महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें और भी हैं...