बागी उम्मीदवार बनने पर अभाविप के कार्यकारिणी सदस्य निष्कासित
अररिया | अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज चौधरी को छात्र संघ के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बनने पर प्रदेश अधिकारियों के निर्देश पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संघ से निष्कासित किया गया है। विद्यार्थी परिषद के पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रमुख प्रो एमपी सिंह ने कहा है कि अभाविप एक अनुशासित छात्र संगठन है। इसमें छात्र के निजी स्वार्थ के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि सूरज चौधरी ने विद्यार्थी परिषद के निर्देश की अवहेलना कर छात्र संघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया है, जो संगठन के लिहाज से सही नहीं है। संगठन विरोधी गतिविधि के कारण उन्हें संगठन के सभी दायित्वों से मुक्त कर निष्कासित कर दिया गया है।