राजद कार्यकर्ता ने कहा- पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगाने से बढ़ेगी मंहगाई
भास्कर न्यूज| सिकटी
प्रखंड में वित्त मंत्री द्वारा पेश किये गये आम बजट को सत्ता पक्ष गांव गरीब और किसान के जीवन को सरल बनाने के लक्ष्य के लिये पेश किया गया है। विपक्षी दलों के कार्यकर्ता इस आम बजट को बेचने वाला प्रोडक्ट बता रहे हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि बजट में आम लोगों के लिये कुछ नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप कुमार झा उर्फ बबन झा का कहना है कि यह आम बजट प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सरल बनाएगा। राजद के पीतांबर राय का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1 रुपये बढ़े, सोने पर ड्यूटी 10 से 12.5 फीसदी कर दिया गया है। जिससे अब मंहगाई काफी बढेगी। मां जगदंबा फ्यूल के संचालक ने बताया कि 45 लाख के घर पर अब 3.5 लाख रुपये ब्याज में छूट दी जाएगी।
अब कार्यक्रमों की रफ्तार होगी तेज
भाजपा के सिकटी मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने बताया कि अब कार्यक्रमों की रफ्तार तेज की जाएगी और लालफीताशाही को कम किया जाएगा। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये शुरू की गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को अब तक 30 लाख कामगारों ने अपनाया। इस योजना को अपनाने वाले कामगारों को 60 साल की आयु के बाद 3 हजार रुपये मासिक पेंशन की सुविधा उपलब्ध होगी। बीते वित्त वर्ष में देश में 64.37 अरब डॉलर का एफडीआई आया। जो इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 से छह प्रतिशत अधिक है। साथ ही एकल ब्रांड खुदरा क्षेत्र में स्थानीय खरीद के नियमों में ढील दी जाएगी। राजद के अरूण मंडल ने बताया कि इस आम बजट में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है, जिसमें किसी का भी भला हो सके।