- Hindi News
- National
- Raniganj News After The Death Of The Newborn In The Sadar Hospital The Family Created A Ruckus
सदर अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा
आक्रोशित परिजनों को समझाते सुरक्षाकर्मी।
अररिया | सदर अस्पताल अररिया में बुधवार को प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों ने जम कर हंगामा किया। हालांकि अस्पताल सुरक्षा कर्मी के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हुआ। लेकिन परिजनों का कहना है कि आशा की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हो गई। हंगामा देख आशा भी अस्पताल से खिसक गई। जानकारी अनुसार अररिया प्रखंड के समदा की रहने वाली मो. एजाज की प|ी बीबी आशियाना प्रवीण को मंगलवार को ही सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई गई। जहां उसे दो तीन घंटे में प्रसव होने की बात कही गई। लेकिन इस क्रम में महिला दर्द से कराहती रही। परिजनों के बार-बार कहने पर भी उसे रेफर भी नहीं किया गया। परिजनों में आशियाना के पिता व ससुर मो. इसराइल ने बताया कि रानीगंज रूपैली की रहने वाली आशा कार्यकर्ता ने भी रेफर होने नहीं दिया। बुधवार को किसी तरह प्रसव कराया गया। लेकिन नवजात की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ता ने 3500 रुपए बाहर से दवा मंगाने के नाम पर ठगा। लेकिन अत्यधिक दर्द के कारण नवजात की मौत हो गई।