- Hindi News
- National
- Forbesganj News An Fir Has Been Registered Against Half A Dozen Including Bhagkohliya Chief And Pacs Chairman For Assault
मारपीट को लेकर भागकोहलिया के मुखिया व पैक्स चेयरमैन सहित आधा दर्जन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
मुखिया समर्थक ने भी 6 नामजद व 10 अज्ञात पर दर्ज कराई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के भागकोहलिया में दो अलग-अलग मारपीट के मामले में पंचायत की मुखिया पूनम देवी एवं उसके पति पप्पू मंडल पैक्स चेयरमैन सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आवेदन में पंचायत के वार्ड दो निवासी प्रगति देवी पति शेखर कुमार शशि ने कहा है कि होली के दिन अपराह्न तीन बजे वह अपनी बहन के यहां बैठी थी। तभी अचानक पप्पू मंडल पिता रघुनंदन मंडल ने छह लोगों के साथ आंगन में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे से लैस होकर जान मारने की नीयत से आए थे, जो गले से 25 हजार रुपए के सोने का चैन छीन कर चले गए। महिला ने पैक्स चेयरमैन सह मुखिया प्रतिनिधि पर दबंग एवं अपराधी प्रवृत्ति का होने के साथ ही शराब की तस्करी करने का आरोप लगाया है। आवेदन में पप्पू मंडल के अलावा चंदन भगत, रूपेश भगत, मुन्ना भगत, मुकेश भगत आदि को नामजद किया गया है।
वही दूसरी ओर पंचायत के वार्ड दो निवासी रिंकू देवी पति अशोक मंडल ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन सौंपा है। जिसमें उसने कहा है कि होली के दौरान बच्चे गाना-बजाना कर रहे थे। इसी बीच पप्पू मंडल कुछ अन्य लोगों के साथ आया और बच्चों से गाली-गलौज करते हुए आंगन में घुसकर पति अशोक मंडल से मारपीट करने लगा। आवेदन में मुखिया पूनम देवी, पप्पू मंडल, आशीष कुमार के अलावा चंदन भगत, मुकेश भगत, मुन्ना भगत व मन्नू मंडल को नामजद किया गया है। इधर, मुखिया पूनम देवी व पप्पू मंडल ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। वही एक अन्य मामले में पंचायत के वार्ड दो निवासी प्रमोद कुमार मंडल पिता सकलदीप मंडल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही छह लोगों को नामजद किया है। जिसमें कहा गया है कि मंगलवार के अपराह्न करीब पौने तीन बजे अपने आवास पर होली खेल रहे थे। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स चेयरमैन पप्पू मंडल के घर जाकर अबीर-गुलाल लगा रहे थे। इसी बीच आरोपित सभी छह सहित दस अज्ञात व्यक्ति लाठी, फरसा से लैस होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद शेखर कुमार शशि ने पैक्स चुनाव में जीतने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। खास बात कि पप्पू मंडल एवं शेखर कुमार शशि पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे।
थाना में घायल प्रगति देवी