- Hindi News
- National
- Araria News Apna Kisan Party District President And District Convenor Nominated
अपना किसान पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक हुए मनोनीत
अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय लाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने शनिवार को अररिया प्रखंड के चंद्रदेई में बैठक आयोजित कर मो. मुश्ताक को पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और शमशाद अंसारी को जिला संयोजक मनोनीत किया।
बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब तक किसान सांसद और विधायक चुनकर सत्ता में नहीं आते हैं, तब तक किसानों का उद्धार संभव नहीं है। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव के वक्त किसानों को सिर्फ आश्वासन देते हैं और चुनाव जीतने के बाद किसानों से किए सभी वादों को भूल जाते हैं। इसलिए हम सब को अपना किसान पार्टी के उम्मीदवार को चुनकर संसद भवन व विधानसभा भेजना है। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव शंकर सिंह, विमल मेहता, अजय कुमार पासवान, कन्हैया यादव, मो. नेहाल समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
नवनिर्वाचित पदधारक।