पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैडमिंटन के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का किया आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव का स्वागत करते खेलप्रेमी।

अररिया | जिले में अब बैडमिंटन के दिन बहुरने वाले हैं। शुक्रवार की शाम शहर के जिला परिषद डाकबंगला में बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल पहुंचे। उन्होंने जिले के बैडमिंटन प्रेमियों और पूर्व से गठित संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव जायसवाल ने कहा कि अररिया में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए आपलोग समन्वय बना कर प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले एक छोटा सा आयोजन कर खिलाड़ियों को तैयार करें। इस मौके पर खेल प्रेमियों ने एडहॉक कमेटी के कुछ नाम भी तय किए। इस बैठक में नप के पूर्व उपमुख्य पार्षद गौतम साह, खेलप्रेमी फैसल अजीज, नौशाद आलम, आदर्श जायसवाल, जकीउल होदा, संतोष जायसवाल, मिथुन कुमार, अनिल सिंह राठौर, अभिषेक कुमार, संजय गिरी, गोपाल झा, आफताब आलम, नाजिश हलीम, उमर फारूक, रवि भगत आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...