सात निश्चय व पेंशन योजना की बीडीओ ने की समीक्षा
बीडीओ अविनाश झा ने प्रखंड के सभा भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, शौचालय तथा पेंशन योजना की प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को पेंशन संबंधी जीवन प्रमाणीकरण का कार्य शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। साथ ही सात निश्चय योजना के अपूर्ण कार्य को भी शीध्र पूरा करने काे कहा। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं को पूरा कर लिया गया है, उनकी मापी पुस्तिका भर कर अभियंता कार्यालय में जमा कराएं। समीक्षा बैठक के दौरान सांख्यिकी पदाधिकारी युगल किशोर मेहरा, प्रखंड कार्यपालक सहायक निशु कुमार, सभी पंचायत कार्यपालक सहायक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।