पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Araria News Camp For 10 Days In All Panchayats Of Araria Block Golden Card Will Be Made

अररिया प्रखंड के सभी पंचायत में 10 दिनों तक शिविर,बनेगा गोल्डन कार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएम के निर्देश पर अररिया प्रखंड के बीडीओ आशुतोष कुमार व पीएचसी के प्रभारी पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यपालक सहायक, आशा फेसिलिटेटर व आईसीडीएस एलएस के साथ शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर के डीआरसीसी भवन में बैठक की। बैठक में बीडीओ ने कहा कि 14 से 24 मार्च तक प्रखंड के सभी पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाना है। जिस पंचायत में पंचायत भवन नहीं है, वहां एक सार्वजनिक स्थल चयन कर शिविर आयोजित किया जाएगा। बताया कि प्रत्येक पंचायत में रोजाना कम से कम 100 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाना है। जिसका परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा, उसे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि आशा फेसिलिटेटर लोगों को जागरूक करते हुए कार्ड बनाने के लिए शिविर तक लाएंगी और आईसीडीएस की एलएस रोजाना कार्ड बनाने की रिपोर्ट करेंगी। कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पीएचएच कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा। मौके पर पीएचसी प्रबंधक प्रेरणा रानी वर्मा, बीसीएम सरवर आलम सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यपालक सहायक, आशा फेसिलिटेटर, एलएस आदि मौजूद थे।

बैठक में शामिल बीडीओ, पीएचसी प्रभारी व अन्य।
खबरें और भी हैं...