आपदा की रोकथाम को चलेगा अभियान
पटना में तीन दिवसीय प्रशिक्षण लेने के बाद नपं अध्यक्ष ने दी जानकारी
पटना में आपदा प्रबंधन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद जोगबनी के हर वार्ड में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपरोक्त बात प्रशिक्षण से लौटने के बाद जोगबनी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन द्वारा आपदा से जुड़े सभी प्रकार के घटनाक्रम को विस्तृत रूप से प्रयोग कर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा से जुड़े मामले का जो प्रशिक्षण दिया गया है, उसे सीमांचल में इस आपदा के रोकथाम और बचाव के लिए लोगों के बीच जागरूकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ लोगों को मिले इसके लिए जोगबनी नगर पंचायत अपने सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में लोग रोकथाम व इसके बचाव को प्रय|शील व सजग रहें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में जोगबनी पूर्व से ही सक्रिय है।