पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मवेशी लदे मैजिक वैन पलटी, चालक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैजिक पलटने के बाद सुरक्षित निकाले गए मवेशी।

रेणुग्राम | अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर मानिकपुर टावर चौक के पास शनिवार की दोपहर ओवरलोड मवेशी लदा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सात मवेशी समेत चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भागलपुर के बेलहर थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर हाट से मैजिक वाहन पर सात भैंस लोड कर सिमराहा के सुखसैना मांस फैक्ट्री में बेचने के लिए जा रहा था। मानिकपुर टावर चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित होने से पलट गई। जिसमे संग्रामपुर निवासी वाहन चालक टिंकू यादव बुरी तरह घायल हो गए। जबकी खलासी मो. कल्लू बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची सिमराहा पुलिस मवेशी वाहन समेत चालक खलासी को कब्जे में लिया है। जबकि घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...