पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से बच्चे की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के डाला वार्ड 3 में गुरुवार को पोखर में डूबने से सात वर्षीय अभिषेक पिता विनेश मंडल की मौत हो गई। जानकारी अनुसार चार भाई-बहनों में अभिषेक सबसे छोटा था। आसपास के लोगों ने बताया कि अभिषेक अन्य बच्चों के संग कीचड़ की मूर्ति बनाकर तालाब में विसर्जन करने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया। कुछ देर बाद जब उसकी मां ने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि उसका बेटा तलाब की ओर गया था। खोजबीन किया तो वह पानी में डूबा मिला। घटना की सूचना किसी ने पलासी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि उसका पिता एक माह पूर्व ही मजदूरी के लिए पंजाब गया है।

खबरें और भी हैं...