कालाजार से पीड़ित बच्ची अस्पताल में भर्ती
अररिया के रामपुर मोहनपुर छोटी कोशकीपुर गांव निवासी अबु तालीम की 6 वर्षीय पुत्री गुलजबी को कालाजार साबित होने के कारण उपचार के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जिसे चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने एमभी जोन लगवाने का निर्देश दिया है। वही पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते माह उसके 8 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन को भी कालाजार हो गया था। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जो अब इलाज के बाद ठीक है।