- Hindi News
- National
- Araria News Commissioner Informed About Disabilities Of Facilities Being Provided To Divyang
दिव्यांगों को दी जा रही सुविधाओं की निशक्तता आयुक्त ने ली जानकारी
प्रखंड मुख्यालय में रविवार को दिव्यांगों के साथ राज्य आयुक्त निःशक्तता डॉ. शिवाजी कुमार ने समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने एक दिव्यांग महिला अफसाना परवीन को कुछ देर के लिए आयुक्त बनाया। उन्होंने बताया कि सरकार न केवल आपके द्वार पहुंचेगी, बल्कि आपकी समस्या को दूर करने में भी भूमिका अदा करेगी। उन्होंने दिव्यांगों के लिए महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया- जिसमें मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री दिव्यांग सशक्तिकरण योजना (संबल) दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व विशेष उपकरण, दिव्यांगों को रोजगार में 4 प्रतिशत का आरक्षण, गरीबी निवारण योजनाओं में आरक्षण आदि हैं। बैठक में बीडीओ नहीं रहने, पेंशन योजना का निष्पादन ससमय प्रखंड कार्यालय द्वारा न करने, राशन उपभोक्ता कार्ड का वितरण नहीं किए जाने की जानकारी लाभार्थी ने आयुक्त को दी। जिस पर आयुक्त ने बीडीओ के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछने की बात कही। उन्होंने दिव्यांगों को सोमवार को टाउन हॉल अररिया पहुंचकर अपनी परेशानी को रखने की बात कही। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशील सिंह, उप प्रमुख विजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि मो. मुश्ताक अली, मुखिया जयकुमार मंडल, ललन ततमा, पंसस मनोज झा, नागेश्वर पासवान, संपत पासवान, डीएमडब्ल्यूओ सुबोध कुमार, जिला बुनियाद केंद्र प्रबंधक विजय कुमार, बीसीओ अमरजीत सिंह, सीओ विजय सिन्हा, एमओ श्यामसुंदर, बीसी शौचालय सुभाष कुमार, बीसी आवास मुकेश कैफ, बीएओ रंधीर सिंह, एसएमएस मो. नैयर आलम, पीएचसी प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश मंडल, पुअनि कुर्साकांटा जयराम चौधरी, कृषि समन्वयक सुशील यादव, अरविंद मंडल, संतोष मंडल, पंकज झा, शैलेंद्र मंडल, अमर ठाकुर, विजय मंडल, रविंद्र मंडल, पीआरएस धीरज राय, चंदन राय, कृष्णा कुमार, आवास सहायक सुष्मिता कुमारी, पंकज साह, रौशन कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद थे।
कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में शामिल दिव्यांग।