क्रिकेटर अमन सिंह के निधन पर जताया शोक
प्रखंड अंतर्गत गोखलापुर अजीत नगर निवासी स्टार क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत(25)की मौत की खबर सुनते ही पूरे जिले में शोक का माहौल व्याप्त है। सोमवार को अमन पूर्णिया जिले के जलालगढ़ से क्रिकेट खेल कर एनएच 57 होते हुए अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में अररिया कोर्ट के पास हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई मृतक के परिजनों को ढांढस दे रहा है। जाप छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष तौहीद आलम ने उनके निधन को क्षेत्र के खेलप्रेमियों के लिए क्षति बताया है। वही जाप छात्र परिषद के प्रखंड महासचिव चंद्रशेखर कुमार, प्रखंड सचिव विकास कुमार, मुन्ना रामानी, आदेश कुमार, वसीम खान, दीपक दिलबर, अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, प्रखंड कोषाध्यक्ष सरताज बादशाह, छात्र नेता रितेश कुमार आदि ने भी अमन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।