शोकसभा कर युवा क्रिकेटर को दी श्रद्धांजलि
नरपतगंज | गोखलापुर निवासी युवा क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत के दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद नरपतगंज के क्रिकेटर और क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार को नरपतगंज के दर्जनों की संख्या में युवा क्रिकेटर ने एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय के हाईस्कूल परिसर में क्रिकेटर अमन सिंह राजपूत के तैलचित्र पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। क्रिकेटरों द्वारा उसके बारे में बताया कि वह अच्छे स्वभाव के युवा क्रिकेटर थे। जो अच्छे खेल के कारण कई बार पुरस्कार ले चुके हैं। जबकि वह हम लोगों के बीच हमेशा याद रहेंगे मौके पर मोनू साह आदि मौजूद थे