सदस्यता अभियान चलाने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
सेवा आश्रम लाटखरीद में बैठक कर किया विचार-विमर्श
सेवा आश्रम लाटखरीद में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वास ने की। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, डाॅ. सदरे आलम, अमरेश राहुल, पवन लाल मंडल उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक समय ऐसा था, जिसमें सिकटी ही नहीं पूरे बिहार में कांग्रेस की लहर थी। बिहार में कांग्रेस आज 30 वर्षों से सत्ता से बाहर है। भाजपा सरकार आपस में बांटने का काम करती है। इसके सरकार में उद्योग-धंधा चौपट हो गया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने जो किया भारत देश के लिये वह भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिकटी प्रखंड में 109 बूथ है सभी बूथों से कम से 25 सदस्य बनाना है। इसके अलावा सभी बूथों पर कमेटी बनानी है, ताकि बूथ स्तर तक कांग्रेस का जनाधार हो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उमानंद मंडल को सिकटी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मनोनयन किया। इस अवसर पर सियाराम मिश्र, रामलाल पासवान, स्थिरलाल मंडल, उमानंद मंडल, निरंजन भारती, सुरेंद्र पंजियार, कृत्यानंद मंडल, कामील राजा, धर्मनाथ विश्वास, झाडू मंडल, श्रीलाल पासवान, अयूब अंसारी, सैनव खातुन, किशोर झा, रामदेव मिश्र आदि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता।