पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ जवान ने जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए लगाई डीएम से गुहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फारबिसगंज के मटियारी निवासी एक सीआरपीएफ जवान ने डीएम को दिया आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में पहुंचे सीआरपीएफ जवान सूरज कुमार रॉय ने आवेदन में सात लोगों के खिलाफ जबरदस्ती जमीन कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि साढे पांच डिसमिल जमीन 2008 में सिकमी जमीन वारिस के परिवार वालों से खरीदा था। खतियानी जमीन मालिक से भी 2016 में रजिस्ट्री करा लिया। उसके बाद जमीन पर उसका कब्जा है। जिसमें एक कच्चा मकान बनाकर उनके लोग रह रहे थे। अब वे पक्का मकान बनवाना चाहते हैं। लेकिन मटियारी के कुछ लोग उन्हें जमीन पर मकान बनाने नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत फारबिसगंज एसडीओ, सीओ को भी की गई। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं डीएम ने जवान को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

डीएम से गुहार लगाने पहुंचा सीआरपीएफ जवान।
खबरें और भी हैं...